Advertisement

सिद्धार्थनगर। देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद- बजरंगदल सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। रिपोर्ट अमिताभ श्रीवास्तव


सिद्धार्थनगर। देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता, अवैध कब्जों एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद- बजरंगदल सिद्धार्थनगर के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया है कि देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करने वाली ‘विकृत जिहादी मानसिकता’ वर्तमान में राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा और सद्भाव के लिए एक बड़ा खतरा बन गई है। देश भर से आये विभिन्न मामलों में पुरुषों के साथ महिलाएँ भी इस विकृत जिहादी कार्यों में सम्मलित पाई गई। लव जिहाद का षड्यंत्र हाल ही में नासिक टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं के आसपास उजागर हुए प्रकरणों से स्पष्ट है कि लव जिहाद का जाल अब सुशिक्षित समाज और व्यावसायिक क्षेत्रों तक फैल चुका है। उत्तर प्रदेश के जिहादी छंगुर उर्फ जमालुद्दीन ओर उसकी महिला सहयोगी नसरीन ने अनेकों हिन्दू कन्याओं का शारीरक शोषण कर ब्लैकमेल ओर जबरन धर्मान्तरण करवाया। दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में भी अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े जिहादी मानसिकता के मुस्लिम डॉक्टरों ने बम ब्लास्ट किया जिसमे महिला डॉक्टर शाहीन भी शामिल है। देश के विभिन्न नगरों में वन भूमि, सार्वजनिक भूमि, रेल विभाग एवं सेना की सुरक्षित भूमि पर सुनियोजित तरीके से अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा को चुनौती है। समाज में वैमनस्य फैलाने के उद्देश्य से खान-पान की वस्तुओं को अपवित्र करने की घटनाएँ निरंतर सामने आ रही हैं, जिससे नागरिकों की धार्मिक भावनाओं और स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में अल्पसंख्यक हिंदू परिवारों और जनजाति समाज की अवयस्क बालिकाओं का शारीरिक व मानसिक शोषण कर उन्हें पलायन के लिए विवश किया जा रहा है। ऐसे में ज्ञापन के माध्यम से विहिप ने मांग किया है कि
ऐसी राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध त्वरित एवं कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए, लव जिहाद और जबरन धर्मातरण जैसे कृत्यों को रोकने हेतु कठोर केंद्रीय कानून लागू किया जाए, जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण को रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए, विश्व हिंदू परिषद राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेश पाण्डेय ने कहा कि हम मांग करते हैं कि प्रशासन इन असामाजिक तत्वों पर नकेल कसे ताकि देश में शांति और सद्भाव बना रहे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील त्रिपाठी, जिला सहमंत्री जयप्रकाश गुप्त, जिला सुरक्षा प्रमुख अजय सिंह, जिला गौरक्षा प्रमुख राकेश मिश्रा, शोहरतगढ़ अध्यक्ष सचमुच त्रिपाठी, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख शारदा पाण्डेय, नगर संयोजक निखिल, नगर उपाध्यक्ष राज, रमेश, शेषमणि प्रजापति, फरसा बाबा, उसका गौरक्षा प्रमुख करण चौधरी, बर्डपुर नगर संयोजक करन इत्यादि सहित भारी संख्या में विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ता शामिल रहे।
साथ में बांसी से जिला मंत्री धर्मेंद्र गुरुजी, जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला कोषाध्यक्ष विजय भास्कर, जिला सुरक्षा प्रमुख अंगद वर्मा तथा नगर उपाध्यक्ष सागर सोनी भी उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News