Advertisement

*बलिया-डॉ०रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर में दिखा हर्ष का माहौल*


*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
***************************
*बलिया-डॉ०रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामपुर में दिखा हर्ष का माहौल*
*बलिया*-डॉ०रामविचार रामरती सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामपुर उदयभान,बलिया के प्रांगण में एक अत्यंत हर्षोल्लास का वातावरण रहा कक्षा-10-वीं की सभी छात्राओं की कड़ी मेहनत और उनकी सफलता का उत्सव मनाने के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ​कार्यक्रम की कुछ खास झलकियां ​सम्मान और शुभाशीष: विद्यालय की सभी छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की गई​शीर्ष प्रतिभाओं का अभिनंदन विद्यालय की ‘टॉप 10’ छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। अभिभावकों की उपस्थिति में छात्राओं का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया और इस सफलता में उनके सहयोग के लिए अभिभावकों का आभार व्यक्त किया गया ​कुशल नेतृत्व: यह संपूर्ण कार्यक्रम हमारी आदरणीया प्रधानाचार्या श्रीमती प्रतिमा जी के कुशल निर्देशन और प्रेरणा से अत्यंत गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ ​विशेष आभार इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में परीक्षा विभाग से सुश्री उपमा,कंचन और ज्योति का विशेष योगदान रहा साथ ही विद्यालय की प्रथम सहायक ऊषा जी की देखरेख में कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ ​विद्यालय की समस्त आचार्या और पूरे विद्यालय परिवार का सहयोग एवं समर्पण सराहनीय रहा आज पूरा विद्यालय परिवार अपनी बालिकाओं की इस उपलब्धि से हर्ष और आनंद का अनुभव कर रहा है ​सभी छात्राओं को पुन बहुत- बहुत बधाई और उनके आगामी जीवन के लिए अनंत मंगलकामनाएं

Janta Ka Sach News