
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के गौरवमयी अवसर पर आज जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर समारोह में परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट सेवा के लिए समर्पित पुलिस अधिकारियों व जवानों को सम्मानित किया। साथ ही, सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों की सुविधा हेतु ‘राजकॉप ऐप’ व पोर्टल में विशेष फीचर का भी शुभारंभ किया।


