Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर जगदीशपुर के बच्चों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन विद्यालय में लहराया परचम बलिया से मंडल कोआर्डिनेटर पवन जयसवाल की की रिपोर्ट


सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर जगदीशपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा तथा विद्यार्थियों के अनुशासन परिश्रम एवं लगन का उत्कृष्ट परिचय दिया इसके अतिरिक्त विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक तथा 15 विद्यार्थियों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का उत्कृष्ट शैक्षिक परंपरा को आगे बढ़ाया
विद्यालय की छात्रा अक्षत श्रीवास्तव ने 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अभिनव मिश्रा ने 90% तथा साक्षी श्रीवास्तव ने 88% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाया
छात्रों के इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध समिति अध्यक्ष माननीय डॉक्टर अवध बिहारी वर्मा जी, प्रबंधक डॉक्टर संतोष तिवारी जी, कोषाध्यक्ष श्री चंदन जी एवं श्री दीपक जी सहित प्रबंध समिति के सभी सदस्यों एवं समस्त आचार्य ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रशेखर सिंह ने विद्यार्थियों को सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत आचार्य के सतत मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग से प्रतिफल रहा

Janta Ka Sach News