Advertisement

मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण अंतर्गत जागरूकता एवं सम्मान समारोह रिपोर्ट विजया वर्मा संवाददाता बलिया


स्थान: विकास भवन सभागार, जनपद बलिया
कार्यक्रम: मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण अंतर्गत जागरूकता एवं सम्मान समारोह
दिनांक: [16.04.2026]
जिलाधिकारी महोदय के निर्देशनुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत विकास भवन सभागार, बलिया में हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ वूमेन द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा एवं अनंता सम्मान समारोह प्रेरक महिलाओं की कहानी एवं जागरूकता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला जी द्वारा किया गया
कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन जिला प्रोबेशन अधिकारी ने किया और अंजली सिंह जिला मिशन समन्वयक द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजना के बारे विस्तार से जानकारी दी गई कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही 1090, 181, 1076, 112, 108, 102 जैसी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं समाज में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अधिकारी महिला कल्याण विभाग की टीम, छात्राएं एवं अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया।

Janta Ka Sach News