
*दिनांक-15.04.2026*
*थाना बैरिया, जनपद बलिया द्वारा अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी/ठगी कर निकाली गई धनराशि को होल्ड कराते हुये ठगी की गयी धनराशि 38,000/- रूपये शिकायतकर्ता/आवेदक के खाते में कराया गया वापस ।*
उल्लेखनीय है कि शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 19.08.2025 को साईबर पोर्टल पर आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गयी थी, जिसमें शिकायतकर्ता के बैंक खाते से कुल 88000/- रूपये फर्जी तरीके से धोखा/फर्जी देकर स्थानान्तरण किया गया था ।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक बलिया महोदय श्री ओमवीर सिंह* व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी)/ नोडल साइबर सेल बलिया श्री कृपा शंकर व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय श्री फहीम कुरैशी के निर्देशन में थाना बैरिया बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप शिकायतकर्ता श्री मुन्ना यादव पुत्र शिवशंकर यादव निवासी ग्राम बैरिया थाना बैरिया जनपद बलिया के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 38,000/- रूपये को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा थाना बैरिया व बलिया पुलिस की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*बरामद कराने वाली पुलिस टीम बलिया-*
1- प्र0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह थाना बैरिया बलिया
2- निरीक्षक अपराध श्री अशोक दत्त त्रिपाठी ( साइबर प्रभारी थाना बैरिया बलिया )
3- उ0नि0 श्री अजय कुमार थाना बैरिया जनपद बलिया
4- क0आ0 संजय थाना बैरिया बलिया
5- आरक्षी मो0 फैसल (साइबर हेल्प डेस्क थाना बैरिया बलिया
6- म0आरक्षी खुशबू पटेल (साइबर हेल्प डेस्क थाना बैरिया बलिया
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*


