*दिनांक 15.04.2026*
*पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह द्वारा जीर्णोद्धारित रेडियो शाखा व परिवहन शाखा के भवन का किया गया उद्घाटन ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह* द्वारा जीर्णोद्धारित रेडियो शाखा व परिवहन शाखा/वर्कशॉप का उद्घाटन किया गया। इस शाखा का उद्देश्य पुलिस वाहनों का कुशल रखरखाव, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित करना है। वाहनों का आंतरिक रखरखाव और तकनीकी सहायता व पुलिस वाहनों के ब्रेकडाउन में कमी और त्वरित मरम्मत होती है । रेडियो सेटों और जेसी बोस टेक्नोलॉजी जैसे उपकरणों से सुसज्जित है । रेडियो टेलीफोनी ‘कमांड एण्ड कन्ट्रोल’ से संवेदनशील घटनाओं की सूचना पूरे जनपद में प्रसारित होती है । यह केंद्र थाना, चौकी, मोबाइल यूनिट और जिला पुलिस के बीच 24/7 सक्रिय संचार नेटवर्क को सुव्यवस्थित करता है। पुलिस दूरसंचार विभाग के तहत संरचना पुलिस को बेहतर समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने में सक्षम है। इस अवसर पर महोदय द्वारा बताया कि यह आधुनिकीकरण पुलिस बल की कार्यक्षमता को बढ़ाएगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में बड़ी मदद मिलेगी ।
इन कार्यक्रमों के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री दिनेश कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी श्री नगर श्री मो0 उस्मान, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन बलिया श्री अक्षय कुमार, प्रतिसार निरीक्षक श्री राम बेलास, रेडियो शाखा प्रभारी उ0नि0 श्री चन्द्रभान, परिवाहन शाखा प्रभारी श्री उमेश कुमार सिंह सहित अन्य अधि0/कर्मचारी आदि मौजूद रहें ।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस ।*