Advertisement

जनपद में 86 प्रतिशत किसानों का हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण*


*जनपद में 86 प्रतिशत किसानों का हुआ फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य पूर्ण*

महराजगंज,15 अप्रैल 2026, जनपद में किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। उपनिदेशक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में कुल 3,80,371 किसानों के सापेक्ष अब तक 3,74,243 किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण कर ली गई है, जो लगभग 85.80 प्रतिशत है। यह प्रगति प्रशासन की सक्रियता एवं किसानों के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 06 अप्रैल 2026 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत अब तक कुल 14,486 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई जा चुकी है। तिथिवार प्रगति के अनुसार 06 अप्रैल को 569, 07 अप्रैल को 1700, 08 अप्रैल को 1548, 09 अप्रैल को 1933, 10 अप्रैल को 1756, 11 अप्रैल को 2019, 12 अप्रैल को 1570, 13 अप्रैल को 1876 तथा 14 अप्रैल को 1435 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई गई है।
उपनिदेशक कृषि ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के प्रत्येक गेहूं क्रय केंद्र पर कृषि विभाग के एक-एक कर्मचारी की तैनाती की जा रही है, जिससे किसानों को फॉर्मर आईडी बनवाने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसान अपने आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा खतौनी के साथ संबंधित केंद्र पर जाकर आसानी से अपनी फॉर्मर आईडी बनवा सकते हैं।
इसके अतिरिक्त किसान स्वयं, अपने किसी सहयोगी के माध्यम से या फिर सीएससी केंद्र एवं तहसील पर जाकर भी फॉर्मर आईडी बनवा सकते हैं। सहायक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
उपनिदेशक कृषि ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में गेहूं विक्रय सहित कृषि विभाग की सभी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फॉर्मर आईडी अनिवार्य होगी। अतः जनपद के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री पूर्ण कराकर शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें।

Janta Ka Sach News