Advertisement

विगत दिवस 14 अप्रैल को कानपुर जनपद अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा

विगत दिवस 14 अप्रैल को कानपुर जनपद अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री जगत पांडे जी, जिला प्रभारी विवेक श्रीवास्तव जी, जिला संयोजक संतोष जायसवाल जी, और जिला अध्यक्ष श्याम दुबे जी मौजूद रहे!

कानपुर के पनकी क्षेत्र में दिनांक 14 अप्रैल को माननीय प्रदेश महामंत्री जगत पांडे जी की अगुवाई में अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती का आयोजन किया गया! कार्यक्रम में उपस्थित जिला संयोजक संतोष जायसवाल जी द्वारा बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय समानता और शिक्षा का महत्व समझाया गया! वहीं जिला अध्यक्ष श्याम दुबे जी ने अपने शब्दों द्वारा संदेश दिया कि आज के दिन डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को हम इसलिए याद करते हैं क्योंकि उन्होंने अपने विचारों और संघर्षों से भारत को नई दिशा दी!
इसी के साथ ही जिला प्रभारी विवेक श्रीवास्तव जी ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में बताया कि उन्होंने समाज में भेदभाव व असमानता के खिलाफ आवाज उठाई और हर व्यक्ति को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया!

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रदेश महामंत्री जगत पांडे जी, जिला संयोजक संतोष जायसवाल जी, जिला प्रभारी विवेक श्रीवास्तव जी, जिला अध्यक्ष श्याम दुबे जी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल दीक्षित जी, जिला महामंत्री ऋषि दीक्षित जी, जिला महासचिव आशीष द्विवेदी जी, जिला सचिव प्रिंस जी, कल्याणपुर विधानसभा अध्यक्ष हनी तिवारी जी कल्याणपुर विधानसभा महामंत्री गुड्डा श्रीवास्तव जी, पनकी बूथ अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति जी, शैलेंद्र कुमार वह अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण!

ऋषि दीक्षित
उप संपादक
जनता का सच
राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र

Janta Ka Sach News