Advertisement

किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ


किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्धता से निस्तारण करें अधिकारी: सीडीओ

ब्यरो रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम साप्ताहिक समाचार पत्र जनता का सच

बहराइच 15 अप्रैल। कृषकों की समस्याओं के निराकरण हेतु विकास भवन सभागार में आयोजित किसान दिवस बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र द्वारा किसान दिवस बैठक में आये हुए किसानों से पूर्व किसान दिवस में आयी शिकायतों की बिन्दुवार समीक्षा की। इसके उपरान्त सीडीओ ने कहा कि प्राप्त समस्याओं को प्राथमिकता प्रदान कर दूर करने का पूर्ण प्रयास किया जा रहा है। कृषि को लाभकारी बनाये जाने का सुझाव दिया। उन्होनें किसानों से कहा कि वे सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अवश्य बनवालें अन्यथा किसी भी सरकारी अनुदान का लाभ नहीं मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा बिना फार्मर रजिस्ट्री बनवाये गेहूँ क्रय केन्द्रों पर एमएसपी पर विक्रय नहीं कर पायेंगे। सीडीओ ने उपस्थित किसान बन्धुओं से अपेक्षा किया कि अपने आस-पास के सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु जनसेवा केन्द्र, राजस्व लेखपाल एवं अपने-अपने ग्राम पंचायत/विकास खण्ड के कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों से तत्काल सम्पर्क कर फार्मर रजिस्ट्री बनवालें अन्यथा खाद, बीज पेस्टीसाइड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि योजनाओं का लाभ नहीं मिल पायेगा। अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री बनवा लें।
किसान दिवस बैठक में उपस्थित उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने जनपद में किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की गयी। उन्होंने किसान भाइयों से कहा कि जल्द से जल्द अपनी तथा अपने आस-पास के किसानों की भी फार्मर रजिस्ट्री करवाने हेतु जागरुक करें। वर्तमान माह में फसल गेहूँ की कटाई युद्ध स्तर पर प्रारम्भ हो गयी है। गेहूँ मडाई के बाद फसल अवशेषों को खेतों में न जलायें। अपितु स्ट्रा रीपर का उपयोग कर उसका भूसा बनायें, जिससे पशुओं को चारे की कमी न होने पाय। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने जनपद में खाद एवं बीज की उपलब्धता की जानकारी दी। शीघ्र ही कृषकों को दैचा बीज की आपूर्ति की व्यवस्था जनपद के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर की जा रही है। बैठक में मौजूद जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया है कि जनपद में कुल 134 क्रय केन्द्र बनाये गये है। जो किसान फार्मर रजिस्ट्री बनवाये होंगे उन्हीं किसानों का गेहूँ क्रय किये जाने का आदेश प्राप्त हुआ है। कृषि विज्ञान केन्द्र बहराइच के वैज्ञानिक डा० नन्दन सिंह ने वर्तमान में अपने खेतों से मृदा नमूना ग्रढीत करने के तरीके तथा मृदा कार्ड के अनुसार उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी। विश्व हिन्दू परिषद बहराइच के गौ स्क्षा प्रमुख शशि भूषण लाल त्रिपाठी ने किसानों को प्राकृतिक खेती कर भूमि की उर्वरा शक्ति बनाये रखने की अपील की।
बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक लालता प्रसाद गुप्ता, बब्बन सिंह, सहित कई किसानों द्वारा चाहे गये सुझाव पर जानकारी दी गयी। लालता प्रसाद गुप्ता द्वारा अधिशासी अभियन्ता सरयू नहर खण्ड-3 के द्वारा राजकीय नलकूप संख्या 23ई के विगत 03 वर्षों से संचालित न कराये जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी तथा निर्देश दिया कि अतिशीघ्र इसे विद्युत विभाग से मिलकर संचालित कराया जाये।
इस अवसर पर इस अवसर पर उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी, एलडीएम जितेन्द्र कुमार मसंद एआर को-आपरेटिव संजीव कुमार तिवारी, सीवीओ डा० राजेश उपाध्याय, भूमि संरक्षण अधिकारी डा० शौरभ वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य बाबू राम् अधिशासी अभियन्ता विद्युत कैसरगंज जगदीश कुमार सहायक अभियन्ता नहर प्रथम राजेश कुमार शर्मा अधिशासी अभियन्ता नहर प्रवेश कुमार अधिशासी अभियन्ता नलकूप ललित कुमार सरयू नहर खण्ड 5 मुकेश कुमार राय सहित जनपद स्तरीय अधिकारी एवं प्रगतिशील सदस्य कृषक श्रीमती माया देवी, जितेन्द्र सिंह सहित समस्त अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे।

Janta Ka Sach News