
रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा
धूमधाम से मना अम्बेडकर जयंती
गोला-गोरखपुर
संविधान निर्माता व सामाजिक न्याय के पुरोधा और समानता के प्रतीक डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती उरुवा बाजार में धूम धाम से मनाई गई ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए शिक्षक प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो हमे अधिकार दिया है उसे भुलाया नही जा सकता है।आज हम लोग संविधान में दिए गए अधिकारों के अनरूप ही कार्य करते है।
साथ ही उपस्थित दर्जनों लोगों ने गोष्ठी में डॉक्टर भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किये और उनके जीवन पर अपना बिचार रखा।
इस अवसर पर राम रेखा सिंह इंटर कॉलेज के प्रवक्ता संतोष कुमार,तिलक सिंह,प्रताप जायसवाल , प्रमोद कुमार,राघवेंद्र यादव,प्रवीण श्रीवास्तव,वीके प्रजापति,विजय आनंद,सत्येंद्र गुप्ता,शैलेश कुमार,राम समुझ,पंकज सिंह,प्रदीप गिरी,पलामू, मंजीत सिंह,प्रद्युम्न पासवान,अच्छेलाल, पन्ने लाल,अन्वित श्रीवास्तव,यश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


