
रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा
शिक्षा का उद्देश सिर्फ किताबी ज्ञान प्राप्त करना ही नहीं एक अच्छा और संस्कारवान इंसान बनाना होना चाहिए राजेश त्रिपाठी
गोला-गोरखपुर
बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ उन्हें खेल कूद और संस्कार युक्त शिक्षा शिक्षा देना चाहिए ताकि बच्चे आगे चल कर देश प्रदेश व गाँव का नाम रोशन करें।
उपरोक्त बातें चिल्लूपार क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री राजेश त्रिपाठी ने शिव पूजन मौर्य सेंट्रल एकेडमी देइडीहा,बनवारपार में आयोजित परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कही।
साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने माता पिता की सलाह मानने और उनका सम्मान करने की सलाह भी दी । इसके अलावा बच्चों को साफ सफाई और अच्छे स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की सलाह दी क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास होता है ।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया और बाकी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए अगले साल और अच्छा प्रदर्शन करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक राम प्रकाश मौर्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और चिल्लूपार के शिक्षा स्वास्थ्य और विदेशी और देश की बड़ी कंपनियों और निवेशकों द्वारा चिल्लूपार में निवेश करने और चिल्लूपार के चौमुखी विकास के लिए पूर्व मंत्री व विधायक राजेश त्रिपाठी का आभार व्यक्त किया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्रीनारायण मौर्य व संचालन सचिदानंद मौर्य ने किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीनारायण,उमेश यादव,संदीप सोनकर,आलोक पांडे,नवनीत राय , सौरभ मौर्य,कृष्णानंद ,सच्चिदानन्द मौर्य,राम आशीष,रवि प्रकाश,प्रियांशु पांडे,संजय कुमार,उमा शंकर,अवधेश , सीमा,शिल्पा,रुचि,रेणुका आदि लोग और अभिभावक गण उपस्थित रहे


