Advertisement

कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता तक पहुंची भाजपा – भूपेंद्र सैनी* *पचपद्रा में 21 अप्रैल को पीएम मोदी का कार्यक्रम भाजपा ने की व्यापक तैयारी*


*कार्यकर्ताओं के दम पर सत्ता तक पहुंची भाजपा – भूपेंद्र सैनी*
*पचपद्रा में 21 अप्रैल को पीएम मोदी का कार्यक्रम भाजपा ने की व्यापक तैयारी*
*जिला बैठक में संगठन मजबूती पर जोर कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां*
*मोदी नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति – भूपेंद्र सैनी
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
जैसलमेर।* भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आज का सशक्त स्वरूप वर्षों के संघर्ष समर्पण और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संसद में दो सीटों से शुरू हुआ पार्टी का सफर आज पूर्ण बहुमत की केंद्र सरकार तक पहुंचा है।सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है और वैश्विक स्तर पर एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। उन्होंने नारी शक्ति वंदन पर जोर देते हुए महिला सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला मीडिया संयोजक बाबू लाल शर्मा ने बताया की कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल एवं प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी ने भी संबोधित किया।जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने जिले की संगठनात्मक स्थिति व उपलब्धियों पर विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।संभाग मीडिया सह संयोजक जुगल किशोर बोहरा ने जानकारी देते हुवे बताया की बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्रवण सिंह राव प्रदेश आमंत्रित सदस्य चंद्र प्रकाश सारदा प्रदेश समिति सदस्य सवाई सिंह गोगली विधायक छोटू सिंह भाटी विधायक प्रताप पुरी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*मंच संचालन सुशील व्यास एवं मनोहर सिंह दामोदरा ने किया*

बैठक में 21 अप्रैल को पचपद्रा में आयोजित कार्यक्रम जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किया जाएगा को लेकर मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Janta Ka Sach News