Advertisement

अम्बेडकर सामाजिक मीडिया पुरस्कार से कृष्ण पाल सम्मानित, वंचितों की आवाज को मिली पहचान*


*अम्बेडकर सामाजिक मीडिया पुरस्कार से कृष्ण पाल सम्मानित, वंचितों की आवाज को मिली पहचान*
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर। डॉ. अम्बेडकर जन उत्थान समिति, खंडार के तत्वावधान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंडार विधायक जितेन्द्र गोठवाल उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली छह प्रतिभाओं को “अम्बेडकर पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में कृष्ण पाल को “अम्बेडकर सामाजिक मीडिया पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान वंचित एवं जरूरतमंद समुदाय की आवाज बुलंद करने, उनके मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा न्याय एवं पुनर्वास दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
विधायक जितेन्द्र गोठवाल ने कृष्ण पाल को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, शॉल एवं ₹1100 की सम्मान राशि भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
समिति अध्यक्ष दिनेश बैरवा ने बताया कि कृष्ण पाल लगातार पत्रकारिता के माध्यम से स्थानीय व सार्वजनिक समस्याओं को उजागर कर रहे हैं, जिससे वंचित वर्ग में जागरूकता बढ़ रही है और उनकी आवाज प्रशासन तक पहुंच रही है।

Janta Ka Sach News