Advertisement

एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया*


*प्रेस नोट यातायात पुलिस जनपद गोरखपुर दिनांक 14.04.2026*

*”एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल” को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात व स0पु0अ0/क्षेत्राधिकारी कैण्ट/लाइन्स के पर्यवेक्षण में जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मानवीय क्षति को कम करने के लिए जनपद के सभी थानों पर “Zero Fatality District (ZFT) कार्यक्रम” के अंतर्गत “Critical Coridor Team (CC Team)” का गठन किया गया है, जिसमें एक SI और उनकी टीम शामिल है। इसी क्रम में आज एक *एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल* को रवाना किया गया है। यह व्हीकल जनपद में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घटनास्थल पर तत्काल पहुँचेगी और CC टीम के साथ मिलकर दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण करेगी। मौके पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी के साथ-साथ ड्रोन के माध्यम से घटनास्थल के स्थिति का जायजा लिया जाएगा तथा होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों यथा इंजीनियरिंग डिफेक्ट्स या अन्य कारण के बारे में जानकारी की जाएगी, गंभीर दुर्घटनाओं में यातायात के राजपत्रित अधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जाएगा। इस एक्सीडेंट ऑडिट व्हीकल के साथ एक यातायात उप निरीक्षक और उनकी टीम को नियुक्त किया गया है, जो आधुनिक उपकरणों से लैस हैं।

Janta Ka Sach News