Advertisement

मिशन शक्ति के तहत मंझरिया पठान में महिलाओं को किया गया जागरूक!


मिशन शक्ति के तहत मंझरिया पठान में महिलाओं को किया गया जागरूक!

जिला संवाददाता अजय मिश्रा
संत कबीर नगर दिनांक 12, 4.2026 को संत कबीर नगर के विकास खंड बेलहर कलां के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझरिया पठान में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति का आयोजन किया गया
महिलाओं को जागरुक करते हुए महिला कांस्टेबल पूजा सिंह ने बताया की छोटे-छोटे पारिवारिक विवादों का निस्तारण स्वयं की जागरूकता से संभव हो सकता है और इसमें हम महिलाओं को जागरूक होने की विशेष आवश्यकता है साथ ही महिलाओं के बीच साइबर अपराध की घटनाएं हो रही है इसके प्रति भी हम सभी महिला को जागरुक होने की विशेष जरूरत है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के प्रति जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में विशेष जानकारी दिया गया और पूजा सिंह ने कहा यदि गांव देहात की महिलाएं जागरूक हो जाए तो सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ महिलाओं तक पहुंच जाएगा क्रमवार विभिन्न विषयों पर पूजा सिंह द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक किया गया!
इस दौरान मिशन शक्ति प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार दुबे ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह देश सरदार पटेल को लोह पुरुष के नाम से जानता है उनके जीवन व जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश कुमार दुबे रोहित कुमार पूजा सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित रहे!

Janta Ka Sach News