
भारत-नेपाल सीमा पर डीआईजी बस्ती ने निरीक्षण किया।
खुनुवां/सिद्धार्थनगर।
भारत नेपाल बॉर्डर पर शुक्रवार को सीमा सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु संजीव त्यागी उपमहानिरीक्षक (डीआईजी), बस्ती रेंज द्वारा भारत-नेपाल सीमा खुनुवां क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सीमा चौकियों, एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) की तैनाती, निगरानी व्यवस्था एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय की स्थिति का जायज़ा लिया। सीमा पार नेपाल में बार्डर पर तैनात एपीएफ अधिकारियों से नो मेन्स लैंड पर सुरक्षा उपायों पर बात-चीत की। वहीं निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सीमा पार से होने वाली तस्करी, मानव तस्करी, अवैध अतिक्रमण तथा अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। निरीक्षण का उद्देश्य सीमा की सुरक्षा को मजबूत करना और संवेदनशील बिन्दुओं की पहचान कर आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाना था। इस दौरान एसएसबी कमाण्डेंट उज्ज्वल दत्ता आर, एसपी डॉ0 अभिषेक महाजन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सुरेश यादव, एसएसबी असिस्टेंट कमाण्डेंट अंकुश डांगे, इंस्पेक्टर राम प्रताप सिंह, कस्टम इंस्पेक्टर कपूर सिंह आदि मौजूद रहे।


