डॉ. किरोड़ी मीणा ने बनोटा में राजकीय विद्यालय के भवन का उद्घाटन किया
जनता का सच
स्टेट चीफ राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल। प्रदेश के होनहार बालक-बालिकाओं को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय भवन उपलब्ध कराना समाज और राज्य सरकार दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपदा राहत एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरूवार को सवाई माधोपुर जिले के बनोटा में राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन और भाड़ौती में कक्षा-कक्षों एवं अन्य सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान यह बात कहीं।
डॉ. मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बनोटा के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना का सुदृढ़ीकरण ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इन नवीन कक्षों एवं सुविधाओं वाले भवनों में विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन वातावरण, प्रयोगात्मक शिक्षा, डिजिटल एवं पुस्तकालय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
मंत्री ने इन दोनों राजकीय विद्यालय भवनों के निर्माण के लिए भामाशाहों एवं ग्रामीणजनों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय दानदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक भागीदारी और आधारभूत आवश्यकताओं की उपलब्धता में राज्य सरकार का सहयोग से ही शिक्षा क्षेत्र में गुणात्मक विकास संभव है। कार्यक्रम में सभी ने विद्यालय के विकास हेतु निरंतर सहयोग का संकल्प व्यक्त किया।
*बनोटा विद्यालय भवन की निर्माण लागत 2.05 करोड़ रुपये :* – बनोटा में नवनिर्मित विद्यालय भवन की निर्माण लागत लगभग 2.05 करोड़ रुपये है। इसमें राज्य सरकार के अंशदान एवं भामाशाहों से प्राप्त जनसहभागिता सहयोग राशि शामिल है। नवीन भवन में कुल 16 कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, विज्ञान प्रयोगशाला, कॉन्फ्रेंस/कम्प्यूटर कक्ष, स्टेज, चारदीवारी एवं फेंसिंग कार्य सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त शौचालय निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे विद्यालय का समग्र वातावरण सुदृढ़ हुआ है।
*लोकार्पण के उपरांत कार्यक्रम में झलकी लोक संस्कृति की परम्परा :-* कार्यक्रम के पश्चात स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित पद दंगल के दौरान क्षेत्रीय कलाकारों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया, जिससे कार्यक्रम में विशेष आकर्षण रहा।
इस अवसर पर डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कक्षा दसवीं-2025 कल्पना मीणा, वर्ष 2026 में अंगूरी मीणा और बारहवीं बोर्ड परीक्षा-2026 में सोनिया मीणा को सम्मानित किया।
*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में कक्षा-कक्षों का लोकार्पण :-* इससे पूर्व डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने फीताकाटकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में 20 लाख 76 हजार रुपये की लागत से नवनिर्मित दो कक्षा-कक्षों का लोकार्पण किया।
विद्यालय भवनों के उद्घाटन के अवसर पर जिला प्रमुख सुदामा मीणा, उप प्रमुख बाबूलाल मीणा, पूर्व उप सभापति राजेश गोयल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक मीना, भाड़ौती सरपंच दीनदयाल मीना, गम्भीरा सरपंच घमंडी लाल, जिला शिक्षा अधिकारी हरकेश मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, बनोटा निवासी एवं प्रशासनिक सेवा के अधिकारी धारासिंह मीणा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 1 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनोटा का लोकार्पण करते कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 2 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनोटा का फीताकाटकर लोकार्पण करते कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 3 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ौती में नवनिर्मित कक्षा-कक्षों का फीताकाटकर लोकार्पण करते कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 4 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनोटा का नवनिर्मित भवन।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 5 पद दंगल कार्यक्रम में शामिल कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा।
फोटो कैप्शन :- 2 पीआरओ 6 पद दंगल कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।
—000—ल
*सवाई माधोपुर, 2 अप्रैल।* प्रदेश के होनहार बालक-बालिकाओं को आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित विद्यालय भवन उपलब्ध कराना समाज और राज्य सरकार दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। आपदा राहत एवं कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने गुरूवार को सवाई माधोपुर जिले के बनोटा में राजकीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन और भाड़ौती में कक्षा-कक्षों एवं अन्य सुविधाओं के उद्घाटन के दौरान यह बात कहीं।