
रिपोर्टर
अशोक कुमार जनता का सच
न्यूज रिपोर्टर कैंपियरगंज
**कैंम्पियरगंज में ईद को लेकर प्रशासन सतर्क,विशेष निगरानी के निर्देश**
गोरखपुर कैंम्पियरगंज उपजिलाधिकारी ( सिद्धार्थ पाठक ने बताया कि क्षेत्र में ईद-उल-फितर के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कैंम्पियरगंज,पीपीगंज,जंगल कौड़िया सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया हैं।एसडीएम ने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ लगातार गश्त भी कराई जा रही है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि पर्व को आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है,आदर्श द्विवेदी करमैनीचौकी ईचार्ज व सुधीर कुमार चौकी प्रभारी बलुआ ने लगातार क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए जी जान से लग गए हैं पूरे थानाक्षेत्र में पुलिस की पैनी नजर है। अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस सख्ती से पेश आएगी।


