Advertisement

गंगापुर सिटी में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के तहत 24 व 25 मार्च को आवासीय वर्ग……


गंगापुर सिटी में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के तहत 24 व 25 मार्च को आवासीय वर्ग……
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाअभियान के अंतर्गत शहर मंडल गंगापुर सिटी द्वारा 24 मार्च एवं 25 मार्च को दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। यह वर्ग स्थानीय होटल दे पर्ल में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा विभिन्न समितियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं!

भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि उक्त दो दिवसीय शिविर में जिला एवं प्रदेश स्तरीय नेताओ द्वारा सात विषयों पर प्रशिक्षण दिया जावेगा जिनमें वैचारिक अधिष्ठान,पार्टी का इतिहास एवं विकास, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि,पार्टी की कार्य पद्धति, केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की उपलब्धिया एवं क्रियान्वयन,सोशल मीडिया एवं AI, नमोऐप,सरल ऐप, बूथ प्रबंधन बिषयो पर सत्र दिए जाएंगे!
उक्त प्रशिक्षण शिविर में शामिल सभी प्रशिक्षणार्थियों का सरल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जिसकी विस्तृत जानकारी भाजपा केंद्रीय कार्यालय में भेजी जाएगी!
उक्त प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्ष,मण्डल पदाधिकारी, मण्डल कार्यकारिणी सदस्य,शक्ति केन्द्र संयोजक, विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री, जिला व राज्य स्तरीय कार्यकर्ता , एवं विधायक, पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधि, एवं समस्त कार्यकर्ता अपेक्षित रहेंगे!

Janta Ka Sach News