Advertisement

शोहरतगढ़ ब्लॉक के जमुनी व संतोरी गाँव में लगा चौपाल कार्यक्रम


शोहरतगढ़ ब्लॉक के जमुनी व संतोरी गाँव में लगा चौपाल कार्यक्रम

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

शोहरतगढ़ ब्लॉक के ग्रा०पं० जमुनी एवं ग्रा०पं० संतोरी में गांव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु ग्राम चौपाल लगाया गया। जमुनी में चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव लाल चन्द चौधरी ने की तो वहीं संतोरी गाँव में चौपाल की अध्यक्षता प्रभारी सचिव गौरव श्रीवास्तव ने की। चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पेंशन, पीएम आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा योजना/जी राम जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण), रोजगार विषयक विभिन्न जानकारियों समेत केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्लॉक स्तरीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया।

इस दौरान जमुनी में सचिव लाल चन्द चौधरी, ग्राम प्रधान राम प्रसाद, पंचायत सहायक रामेश कुमार, केयर टेकर विंदा सहित संतोरी गाँव में सचिव गौरव श्रीवास्तव, इंद्रजीत आदि मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News