Advertisement

शोहरतगढ़।730 राष्ट्रीय राजमार्ग शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के बीच में चिल्हिया चौराहा को शहीद भगत सिंह चौराहा के रूप में सौंदर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन


शोहरतगढ़।730 राष्ट्रीय राजमार्ग शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर के बीच में चिल्हिया चौराहा को शहीद भगत सिंह चौराहा के रूप में सौंदर्यीकरण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने विधायक विकास निधि से 20 लाख 22 हज़ार रुपए की लगात से बनानें वाला शहीद भगत सिंह का भूमिपूजन किया गया। और विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा शोहरतगढ़ क्षेत्र के चिल्हिया चौराहा पर शहीद भगत सिंह, गनेशपुर चौराहा पर डाक्टर भीमराव अंबेडकर,ढेबरुआ तिराहे पर सोनी लाल बढ़नी चौराहा पर अटल बिहारी वाजपेई लगेगा। चिल्हिया चौराहा पर भूमिपूजन कर शुभारंभ कर दिया गया है।शोहरतगढ़ विधानसभा को और अधिक सुंदर, सुसज्जित एवं विकसित बनाने के मेरे संकल्प की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हुआ। और उन्होंने कहा कि देवतुल्य जनता का उत्साह और अपार जनसमर्थन अत्यंत प्रेरणादायी रहा। क्षेत्रवासियों के स्नेह और सहभागिता ने इस जनहितकारी कार्य के शुभारंभ को एक ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान क्रेन के माध्यम से पुष्प वर्षा कर विधायक विनय वर्मा, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन,सीडीओ बलराम सिंह का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा वातावरण उत्सवमय हो उठा। इंद्रदेव की विशेष कृपा भी इस आयोजन पर बनी रही। कार्यक्रम के दौरान मौसम पूर्णतः अनुकूल रहा और समापन के पश्चात हुई वर्षा मानो इंद्रदेव के आशीर्वाद का साक्षात प्रतीक बनी।इस अवसर पर कार्यदायी संस्था सिडको के अधिशासी अभियंता द्वारा विधायक विनय वर्मा तथा कार्यक्रम में उपस्थित जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। क्षेत्र की समस्त देवतुल्य जनता, भाजपा, निषाद पार्टी एवं अपना दल (एस) के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ, जिनके सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफल एवं भव्य बन सका। साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का भी विशेष धन्यवाद। इस दौरान शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, डीएम शिवशरणप्पा जी एन,एसपी अभिषेक महाजन,सीडीओ बलराम सिंह, एसडीम विवेकानंद मिश्रा, बीडीओ चंद्रभूषण तिवारी, सीओ मयंक द्विवेदी, चिल्हिया थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता, शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह,तहसीलदार , संतोष पोद्दार, मुकेश पोद्दार,कौशलेंद्र कौशल, मनोज गुप्ता, रामदास मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

फोटो

Janta Ka Sach News