Advertisement

सीओ मयंक द्विवेदी ने किया थाना शोहरतगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण


सीओ मयंक द्विवेदी ने किया थाना शोहरतगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण

#अभिलेखों की जांच के साथ की ग्राम प्रहरियों संग बैठक

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर

बुधवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने थाना शोहरतगढ़ का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण करते हुए विभिन्न अभिलेखों के रख-रखाव की गहन समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में सीओ मयंक द्विवेदी ने मालखाना, हवालात, कार्यालय अभिलेख, अपराध रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर आगामी त्यौहार ईद एवं नवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। सीओ ने सभी ग्राम प्रहरियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीओ मयंक द्विवेदी ने कहा कि त्यौहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है, जिसके लिए पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने सभी को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की।

निरीक्षण के दौरान सीओ शोहरतगढ़ ने प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता व तत्परता बनाए रखने पर बल दिया। इस दौरान…… आदि मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News