Advertisement

राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन


राजस्थान दिवस पर पुराने शहर के छोटे राजबाग में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन
लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 19 मार्च। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राजस्थान दिवस सप्ताह (15 से 19 मार्च) का जिला स्तरीय मुख्य समारोह एवं समापन कार्यक्रम गुरुवार को पुराने शहर स्थित छोटा राजबाग मैदान में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
समारोह में प्रसिद्ध लोक कलाकार उस्ताद गफूर खान एवं उनके समूह ने राजस्थानी लोक संगीत की मनमोहक झलकियां पेश कीं। राजस्थान की लोक परंपरा, संगीत और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत प्रस्तुतियों से सवाई माधोपुर में पुराने शहर का माहौल देर रात तक सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता ‘केसरिया बालम’, ‘निम्बूड़ा’, ‘मिथिया मेहमान’ जैसे लोकप्रिय लोकगीतों के साथ-साथ सूफी कव्वालियों ‘छाप तिलक’, ‘दमादम मस्त कलंदर’ आदि पर जमकर झूमे।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक (राज्यमंत्री, सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन), जिला कलक्टर काना राम, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना , अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, उप निदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने राजस्थान दिवस सप्ताह के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Janta Ka Sach News