Advertisement

सर्प दंश से हो रही जन हानि को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह प्रशिक्षण डॉ जे पी तिवारी


रिपोर्टर तहसील प्रभारी जे पी कुशवाहा

सर्प दंश से हो रही जन हानि को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा यह प्रशिक्षण डॉ जे पी तिवारी

गोला-गोरखपुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र उरुवा के सभागार में चल रहे दो दिवसीय आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ जे पी तिवारी ने कहा कि राहत आयुक्त कार्यालय उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद गोरखपुर में सर्पदंश न्यूनीकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है जिसके तीसरे चरण के तहत स्वास्थ्य तंत्र को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ताओं का व्यापक प्रशिक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पूर्व के कार्यक्रम के प्रथम चरण में सभी चिकित्सा अधिकारियों तथा द्वितीय चरण में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों और फार्मासिस्टों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अब तृतीय चरण में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के माध्यम से आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। ताकि गाँव गाँव में तैनात आशा कार्यकर्ता सर्प दंश से होने वाले हानि को लोगो को जागरूक कर के रोका जा सके।
डॉ जे पी तिवारी ने बताया कि जनपद में सर्पदंश से होने वाली घटनाओं में कमी लाने और ग्रामीण स्तर पर त्वरित उपचार सुनिश्चित करने की दिशा में यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस लिए प्रशासन ने इस अभियान को जनहित में अत्यंत उपयोगी बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने की बात कही है।
इस दौरान कुल 112आशा कार्यकर्ताओं को सर्पदंश की रोकथाम, पहचान एवं प्राथमिक उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
आपदा कार्यालय द्वारा नामित मास्टर प्रशिक्षक विक्रम कुमार गौड़ एवं आपदा मित्र चंद्रजीत ने उपस्थित रहकर प्रशिक्षण को प्रभावी एवं व्यावहारिक बनाया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी(पंचायत )सभाजीत यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी तिवारी,ए.आर.ओ अखिलेश कुमार पाठक,एच.एस दीपक कुमार,सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ज्योति,पूनम मौर्या,शुभम कुमार चौबे, बी.एच.डब्लू अजय कुमार,सत्यपाल सिंह,ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नवनीत प्रताप सिंह सहित सैकड़ों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Janta Ka Sach News