
राजस्थान दिवसः उद्यमी संवाद् कार्यक्रम आयोजित
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 18 मार्च।राजस्थान दिवस के उपलक्ष में बुधवार को जयपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आतिथ्य में उद्यमी संवाद राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला स्तर पर जिला कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डीओआईटी वीसी कक्ष में इसका लाइव प्रसारण दिखाया गया।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं, नीतियों एवं नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रदेश के सफल उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए, जिससे उपस्थित उद्यमियों को प्रेरणा मिली और उन्हें अपने व्यवसाय के विस्तार एवं नवाचार के लिए नई दिशा प्राप्त हुई।
इस अवसर पर उद्योगपतियों को प्रोत्साहन राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे उन्हें अपने उद्योगों के विकास में सहायता मिलेगी। इसके साथ ही लाभार्थी उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा किए। जिले में आयोजित इस लाइव प्रसारण कार्यक्रम में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक पंकज मीना, रिको यूनिट हेड जी एस मीना सहित अन्य मौजूद रहे।


