ब्रेकिंग
सिद्धार्थनगर
मैक्स हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर में 4 मार्च को हुई प्रसुता की मौत का ममला।
मामले में बनी तीन सदस्यीय जांच टीम ने 12 दिन बीत जाने के बाद भी नही सौंपी जांच रिपोर्ट।
3 सदस्यीय जाँच टीम में डाक्टर एम एम त्रिपाठी नोडल अधिकारि नैदानिक स्थापना, डॉक्टर अनूप जायसवाल एमओआईसी नौगढ़ ,डॉक्टर साहीन खान सहायक प्रचार्य माधाव प्रासाद त्रिपाठी मेडीकल कॉलेज हैं शामिल।
जाँच टीम के अबतक रिपोर्ट न देने से जांच टीम पर उठ रहे है कई सवाल,आखिर जांच रिपोर्ट सौपने में देरी के पीछे मिलीभगत या दबाव तो नही है वजह।
परिजनों का आरोप लगातार मैक्स हॉस्पिटल और विभाग के लोग उनपर प्रलोभन औऱ धमकी देकर केस से पीछे हटने का डाल रहे है दबाव।
4 मार्च को 25 वर्षीय संगीता के परिजनों ने मैक्स हॉस्पिटल के प्रबंधक और वहाँ मौजूद डॉक्टरों पर लगाया था गंभीर आरोप।
मृतक संगीता के पिता तुलसीराम ने जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर को दी थी तहरीर।
तहरीर में संगीता की इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के लगाए गंभीर आरोप।
संगीत के पिता तुलसीराम ने अस्पताल के डॉक्टर और मेडिकल कॉलेज से मैक्स हॉस्पिटल ले जाने वाली उनके गांव की आशा शांति देवी पर अस्पताल के डॉक्टरों से मिलीभगत कर उनकी बेटी संगीता का जबरिया ऑपरेशन कराने और बाद में खून की कमी होने पर लगाए गए ब्लड के बाद उसकी ताबियत खराब होने और फिर उसकी मौत होने के लगाए गंभीर आरोप ।
तुलसीराम ने तहरीर में लिखा की उनकी बेटी का ऑपरेशन डॉक्टरों ने बिना उनकी मर्जी के जबरिया कर दिया वो मना करते रहे लेकिन उनकी एक ना सुनी।
संगीता की मौत के बाद एम्बुलेंस से गोरखपुर रेफर का कहकर शव को उनके घर पहुंचाने की कहीं बात ।
इसकी शिकायत करने जब वह स्थानिय थाना और सीएमओ ऑफिस पहुंचे तो वहां उनकी दरखास्त ना लेने और उन्हें थाने और सीएमओ कार्यलय से भगाने की कही बात।
तुलसीराम ने तहरीर देकर मैक्स हॉस्पिटल के जिम्मेदारों और डॉक्टरों पर उचित करवाई करने की मांग। रिपोर्टर अविनाश श्रीवास्तव


