Advertisement

राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 18 एवं 19 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन


राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 18 एवं 19 मार्च को विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 17 मार्च। जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत 15 से 19 मार्च तक जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा ने बताया कि राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत विरासत एवं संस्कृति का उत्सव 18 मार्च को *सांय 7 बजे* गलता मंदिर शहर सवाई माधोपुर में महाआरती का आयोजन होगा। राजस्थान दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह में 19 मार्च को सांय 7 बजे स्थित छोटा राजबाग, शहर सवाई माधोपुर में होगा जिसमें भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

Janta Ka Sach News