Advertisement

जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने दिया स्वस्थ एवं विकसित राजस्थान का संदेश


जिला कलक्टर ने दिखाई हरी झंडी, युवाओं ने दिया स्वस्थ एवं विकसित राजस्थान का संदेश
“पैर गर्म, पेट नरम और सर ठंडा यही है फिट रहने का फंडा” : जिला कलक्टर
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल

सवाई माधोपुर, 15 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत जिले में 14 से 19 मार्च 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दशहरा मैदान से सर्किट हाउस तक ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों, कोच, अधिकारी-कर्मचारियों, विद्यार्थियों, होमगार्ड, स्काउट, गाइड, पुलिस जवानों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ का समापन सर्किट हाउस पर हुआ। दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को केप वितरित की गई। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए अल्पाहार, पेयजल की व्यवस्था भी की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर काना राम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के विकास, युवा ऊर्जा और स्वस्थ जीवनशैली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायी माध्यम हैं। उन्होंने युवाओं से खेल गतिविधियों से जुड़े रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान करते हुए फिटनेस का संदेश दिया। “पैर गर्म, पेट नरम और सर ठंडा यही है फिट रहने का फंडा।”

*15 से 19 मार्च 2026 तक “राजस्थान को जाने” “विकसित राजस्थान /2047” डिजिटल क्विज का आयोजन :-* उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह के तहत 15 से 19 मार्च तक “राजस्थान को जाने” तथा “विकसित राजस्थान /2047” ऑनलाइन डिजिटल क्विज का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक क्विज में 25 प्रश्न होंगे जिन्हें 15 मिनट में हल करना होगा तथा 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र आनलाइन ही प्राप्त होगा। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों, युवाओं एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस ज्ञानवर्धक क्विज में भाग लेने का आग्रह किया। क्विज में भाग लेने के लिए लिंक https://quiz.rkcl.in/ पर क्लिक करें।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं तथा विकसित राजस्थान के संकल्प को साकार करने में अपनी सहभागिता निभाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना, उपनिदेशक पर्यटन मधुसूदन सिंह, उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष सत्यनारायण धाकड़, स्काउट सचिव महेश सेजवाल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रह

Janta Ka Sach News