Advertisement

*ग्राम रून्नुवा में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा रसपान*

*ग्राम रून्नुवा में श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया कथा रसपान*

महराजगंज/फरेंदा:
थाना क्षेत्र फरेंदा के ग्राम रून्नुवा, पोस्ट पोखरभिंडा में माननीय रामचंद्र यादव के सौजन्य से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर कथा का श्रवण कर रहे हैं और भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।
कथा के दौरान अयोध्या धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य पंडित रविकांत द्वारा भगवान श्री कृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया जा रहा है। कथा वाचन के साथ भजन-कीर्तन का भी सुंदर आयोजन किया गया है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है।
कथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और भगवान श्रीकृष्ण तथा राधा रानी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ईश्वर से सभी के सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस आयोजन में परिवार के सदस्य श्री रमेश यादव, श्री दिनेश कुमार यादव, बृजेश यादव, अमित कुमार यादव, श्री डम्पी यादव, श्री अंकित यादव, श्री रुद्र यादव तथा आर्यन यादव सहित समस्त परिवारजन एवं ग्रामवासी सक्रिय रूप से शामिल हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित डा. एस.एन. यादव (महिमा हॉस्पिटल, फरेंदा, जनपद महराजगंज) ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।
कथा स्थल पर श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम”, “जय राधा रानी” और “जय हनुमान” के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News