
लखनऊ?दिनांक: 13 मार्च 2026
वैदिक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदोई की भूमि के विक्रय एवं व्यावसायिक उपयोग की जांच की मांग
विद्यालय की बेंची गयी जमीन वापस ली जाए, खेल के मैदान से कब्जा हटवाया जाए और दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही हो : विजय कुमार पाण्डेय
विद्यालय से संबंधित जिन जमीनों को बेंच लिया गया है उसकी जांच की जाए और सभी बैनामों को अवैध घोषित किया जाए और जमीन को विद्यालय के उपयोग के लिए खोला जाए l छात्रों के लिए जो खेलने का मैदान कब्जा कराया जा रहा है उसे सुरक्षित किया जाए परिसर में संचालित गैर-शैक्षिक गतिविधियां बंद कराने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
लखनऊ निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार पाण्डेय ने जनपद हरदोई स्थित वित्तीय सहायता प्राप्त वैदिक विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रेलवेगंज की भूमि एवं भवन के कथित अवैध विक्रय और गैर-शैक्षिक उपयोग का गंभीर मामला उठाते हुए प्रदेश के प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा निदेशक, संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिलाधिकारी हरदोई तथा जिला विद्यालय निरीक्षक से जांच करके जमीन वापस लेने और बालक और बालिकाओं की शैक्षिक गतिविधि को संचालित कराने की मांग की है।
जानकारी प्राप्त होने के बाद उनके द्वारा मालूम करने पर ज्ञात हुआ कि, वर्ष 1966–67 में स्थापित इस विद्यालय की शैक्षिक गतिविधियां ग्राम धियर महोलिया स्थित गाटा संख्या 66, 67 और 68 की भूमि पर संचालित होती रही हैं। वर्ष 2012, 2013, 2016, 2018 और 2021 के बीच विद्यालय की भूमि के विभिन्न भागों को बेंच लिया गया, जबकि उत्तर प्रदेश शैक्षिक संस्थाएं (आस्तियों के अपव्यय का निवारण) अधिनियम, 1974 के अनुसार शैक्षिक संस्था की संपत्ति का हस्तांतरण सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जा सकता।
विजय कुमार पाण्डेय ने प्राप्त जानकरी के अनुसार बताया कि, विद्यालय परिसर में लगभग अड़तालीस कमरे बने हुए है लेकिन चार कमरे में विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु उपयोग में लाए जा रहे हैं, परिसर में नर्सिंग संस्थान, एलजी से संबंधित व्यावसायिक प्रतिष्ठान तथा सामने दुकानों का संचालन किया जा रहा है l
उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज करते हुए मांग की है कि, विद्यालय से संबंधित जिन जमीनों को बेंच लिया गया है उसकी जांच की जाए और सभी बैनामों को अवैध घोषित किया जाए और जमीन को विद्यालय के उपयोग के लिए खोला जाए l छात्रों के लिए जो खेलने का मैदान कब्जा कराया जा रहा है उसे सुरक्षित किया जाए परिसर में संचालित गैर-शैक्षिक गतिविधियां बंद कराने तथा दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विजय कुमार पाण्डेय
इंदिरा नगर, लखनऊ
मो. 09415463326


