Advertisement

अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को मिला अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड*


*अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर को मिला अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड* लखनऊ के प्रतिष्ठित महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के इतिहास विभाग के असि.प्रोफेसर जागेश्वर प्रसाद सिंह को इस वर्ष का अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड दिया गया है यह सम्मान भारत सरकार के एमएसएमई से सम्बद्ध संगठन भारत केअर सेवा फाउण्डेशन द्वारा उनके उच्च शिक्षा,शिक्षण व शोध क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका और समाज के बौद्धिक उत्थान पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति शोधपरक कार्यों में योगदान के लिये प्रदान किया गया है। इससे पूर्व भी जागेश्वर प्रसाद सिंह को ऐतिहासिक सामाजिक विषयों पर उत्कृष्ट लेखन हेतु डॉ अम्बेडकर नेशनल फैलोशिप अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है जागेश्वर प्रसाद सिंह ने शुरुआती दौर से ही संवेदनशील सामाजिक विषयों, भारतीय ज्ञान परम्परा, समतामूलक , मानववादी दर्शन पर अध्ययन -अध्यापन शिक्षण और लेखन कार्य किया है आजादी के अमृत महोत्सव काल में भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी पर संभाषण,संगोष्ठियां और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला है और वर्तमान में जागेश्वर प्रसाद सिंह का एक मेधावी राष्ट्रवादी पूर्व छात्र अटल बिहारी वाजपेयी पर शोधकार्य पीएच.डी. कर रहा है । जागेश्वर प्रसाद सिंह को अटल बिहारी वाजपेयी लाइफटाईम एचीवमेंट अवार्ड २०२६ मिलने पर अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज के सह प्रबंधक (प्रभारी-शिक्षा) अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता, मुख्य लेखाधिकारी महामिलिंद लाल, पूर्व प्रभारी कुलपति, आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज रामसहोदर सिंह और चरखारी (महोबा) की पूर्व विधायक एवं अधिष्ठाता विधानसभा डॉ.अम्बेश कुमारी और सभी साथी शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की है।

Janta Ka Sach News