
*जनता का सच-समाचार*
*रिपोर्ट-राजेश”महाजन”*
*मंडल-प्रभारी,आजमगढ़-मंडल*
*(बलिया,मऊ,आजमगढ़)*
*मो०न०-08115659303*
****************************
*बलिया-कदम चौराहा स्थित-श्री बाबा गणिनाथ मंदिर में मद्धेशिया कांदु समाज ने किया होली मिलन समारोह*
*बलिया*-शहर के कदम चौराहा स्थित-संत श्री बाबा गणिनाथ सेवाश्रम मंदिर एवं छात्रावास निर्माण समिति द्वारा संचालित मंदिर परिसर में दिनाँक-8-मार्च-2026-दिन रविवार को दोपहर-12-बजे मद्धेशिया कांदु समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष-अधिवक्ता उमेश प्रताप गुप्ता ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता बेल्थरा क्षेत्र के ग्राम लहसनी के पूर्व प्रधान गुलाब चंद्र गुप्ता ने कीया जिसमें मंदिर कार्यकारिणी के चुनाव अधिकारी अरुण गुप्ता ने दिनांक-28-मार्च- 2026- दिन शनिवार को होने वाले चुनाव पर चर्चा किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता (मिठाई लाल), नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीजेश गुप्ता तथा मुख्य चुनाव अधिकारी अरुण गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे व सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-मिलाप बढ़ता है और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है कार्यक्रम में समाज के कई अन्य लोग भी उपस्थित रहे


