
*परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी
कॉलेज,एनएसएस विशेष शिविर के दूसरे दिन ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा व सोशल के प्रति किया गया जागरूक*
महराजगंज।
परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, मथुरानगर–आनंदनगर, महराजगंज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस सोमवार (09 मार्च 2026) को शिविर स्थल प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर, मथुरा नगर, आनंदनगर में विभिन्न इकाइयों के स्वयंसेवक/सेविकाओं द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान गौतम बुद्ध इकाई के स्वयंसेवक/सेविकाओं ने फरेंदा बाईपास के आसपास के घरों में, अटल बिहारी बाजपेयी इकाई के स्वयंसेवक/सेविकाओं ने मधवापुर गांव तथा स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवक/सेविकाओं ने कटहलहवा गांव में जाकर ग्रामीणों को सोशल मीडिया के उपयोग और साइबर क्राइम से बचाव के विषय में जानकारी दी। साथ ही लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. अभिलेष गौतम ने स्वयंसेवक/सेविकाओं को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कारों के विकास पर बल देते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अभिमन्यु शर्मा ने मौलिक अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के पालन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. प्रमोद चौरसिया ने सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया तथा डॉ. एम. नदई ने साइबर क्राइम से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
इस अवसर पर स्वयंसेवक/सेविकाओं में मुस्कान, प्रीति पासवान, रीमा साहनी, प्रिया, आयुष्मान, केदार नाथ, सुरजीत चौधरी, पूजा चौधरी, चांदनी, ईशा जायसवाल, ममता, साधना और शीतल सहित अन्य ने भी सोशल मीडिया एवं साइबर क्राइम से जुड़े अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अटल बिहारी बाजपेयी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्रीदयाल वर्मा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन गौतम बुद्ध इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने व्यक्त किया।
इस दौरान बैजनाथ, धनश्याम सिंह, अजय पाण्डेय तथा जमुना निषाद सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


