
ओउमाश्रय सेवा धाम में गौमाताओं वछडी वछडों और निराश्रित प़भुजनों के साथ फूलों और रंगों की होली।
प्रसन्न गौ माता देती अमृत समान गौरस दूध भरती है वातावरण में दिव्यता -” यश”
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
जयपुर , मुहाना की ढांढी हरकान शिव विहार कालोनी में चल रहे निराश्रित जन सेवार्थ ओउमाश्रय सेवा धाम में निराश्रित प़भुजनों एवं गौशाला की देशी गायों के साथ रंगों के पर्व होली पर फूलों की वर्षा और गुलाल का टीका लगाया गया।
गायों वछडीओं वछडों तथा नंदी को गुड़ तथा प़भुजनों को मिठाई का वितरण हुआ।
इस अवसर पर ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश ने कहा कि निराश्रित जन जो जीवन की खुशियों से वेखवर हो चुके हैं के चेहरे पर मुस्कान ही ईश्वर का प़साद है।यश ने कहा कि प्रसन्न गौमाता जंहा अमृत समान आरोग्य कारी गौरस दूध देती है वंही उसके आस-पास का वातावरण पंचगव्यों से दिव्यता युक्त रहता है।
सचिव डॉ प्रमोद पाल ने बताया कि इससे पहले ओउमाश्रय संस्थापक वैदिक चिंतक यशपाल यश एवं श्रीमति मधु यश ने यज्ञ सम्पन्न कराया।यज्ञ में वैंक अधिकारी रहे एल डी गुप्ता एवं श्रीमति कांता गुप्ता मुख्य यजमान रहे। होली कार्यक्रम में सोमित पोसवाल, श्रीमति शिवानी गुप्ता शौर्य गुप्ता तथा आंतरिक व्यवस्था संभाल रहे प्रकाश नचकानी प्रभुजी नानू चौधरी प्रदीप सैनी जयसिंह गुर्जर शिंभू सिंह श्रीमति पूजा तथा शिवा ने विशेष रूप से भाग लिया।


