Advertisement

*पर्मेश्वर् सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर-आनंद नगर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ*

*पर्मेश्वर् सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज मथुरानगर-आनंद नगर में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ*

महराजगंज, 08 मार्च 2026:पर्मेश्वर्
सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, मथुरानगर-आनंद नगर, जनपद महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के प्रथम दिन स्थापना सत्र का आयोजन प्राथमिक विद्यालय पर्मेश्वर् में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. मुरलीधर जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर रहने के लिए आवश्यक सामग्रियों को व्यवस्थित किया तथा इकाईवार समूह बनाकर शिविर स्थल की साफ-सफाई की।
विश्व महिला दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध इकाई के स्वयंसेवकों ने कटहलवा गांव, अटल बिहारी बाजपेयी इकाई के स्वयंसेवकों ने परशुरामपुर गांव तथा स्वामी विवेकानंद इकाई के स्वयंसेवकों ने मथुरानगर गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि डॉ. मुरलीधर जायसवाल ने स्वयंसेवक-सेविकाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने और समाज सेवा की भावना विकसित करने के लिए प्रेरित किया। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रमोद चौरसिया ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर दिया साहनी, प्रीति पासवान, रीमा साहनी, प्रिया, आस्था पांडेय, केदार नाथ, सुरजीत चौधरी, पूजा चौधरी और चांदनी सहित अन्य स्वयंसेवकों ने विश्व महिला दिवस से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत गौतम बुद्ध इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजय कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दयाल वर्मा ने किया, जबकि आभार ज्ञापन अटल बिहारी बाजपेयी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सतीश कुमार ने किया।
इस अवसर पर अश्वनी सिंह, धनश्याम सिंह, अजय पांडेय तथा अरुण कुमार सिंह सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News