Advertisement

*होली मिलन सम्मान समारोह सहभोज के साथ सम्पन्न, प्रतिभाशाली छात्रों को मिली छात्रवृत्ति*

*होली मिलन सम्मान समारोह सहभोज के साथ सम्पन्न, प्रतिभाशाली छात्रों को मिली छात्रवृत्ति*

गोरखपुर। जायसवाल विकास समिति गोरखपुर के तत्वावधान में जायसवाल परिवार का होली मिलन एवं सम्मान समारोह शगुन मैरेज हाउस, शिवपुर सहवाजगंज (गोरखपुर) में सहभोज के साथ हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के उपाध्यक्ष अरविंद विक्रम चौधरी, केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल, मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक सुरेश चन्द्र जायसवाल, विशिष्ट आजीवन सदस्य गिरिजा शंकर जायसवाल, युवा अध्यक्ष मनीष जायसवाल, महामंत्री नरेन्द्र कुमार जायसवाल, महिला वर्ग की अध्यक्ष रीना जायसवाल, महामंत्री सीता जायसवाल, संरक्षक अवधेश कुमार गुप्ता तथा ओम प्रकाश जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह के दौरान केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने मुख्य अतिथि चारू चौधरी तथा गिरिजा शंकर जायसवाल के सुपुत्र गौरव जायसवाल और करन जायसवाल के सहयोग से आयोजित देवनारायण सामान्य ज्ञान छात्रवृत्ति प्रतियोगिता में प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को कुल 25 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 75 प्रतिभागी बच्चों को 25 हजार रुपये का पुरस्कार भी वितरित किया गया।
समाजसेवी एवं अन्नकूट पशु आहार के प्रोपराइटर गिरिजा शंकर जायसवाल द्वारा समारोह एवं छात्रवृत्ति के लिए 70 हजार रुपये का सहयोग प्रदान किए जाने पर उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर समिति के मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी जायसवाल और केन्द्रीय अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल ने सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती चारू चौधरी, मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी जायसवाल, अरविंद विक्रम चौधरी तथा महिला वर्ग की अध्यक्ष रीना जायसवाल ने उपस्थित लोगों को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता एवं युवा जायसवाल विकास समिति के युवा अध्यक्ष मनीष जायसवाल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए, क्योंकि शिक्षा जीवन का मूल आधार है। उन्होंने कहा कि पुरस्कार और सम्मान से विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सहभोज का आनंद लिया।
इस अवसर पर नितिन जायसवाल, सुरेश चन्द्र जायसवाल, अजय जायसवाल, सचिन जायसवाल, प्रिंस जायसवाल, विनय जायसवाल, प्रांजल जायसवाल, आशीष जायसवाल, विक्की जायसवाल, ऋषि जायसवाल, विशाल जायसवाल, आकाश, रितेश, सक्षम सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News