
गाजियाबाद में 60 गरीब महिलाओं को घरेलू उपयोग की सामग्री वितरित
गाजियाबाद।
प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज बी ब्लॉक
सेक्टर-11, विजय नगर, प्रताप विहार, गाजियाबाद में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नेवेली उत्तर प्रदेश पावर लिमिटेड NUPPL के सहयोग से 60 जरूरतमंद एवं गरीब महिलाओं को घरेलू उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री धीरेंद्र प्रताप
विशेष अतिथि सुरेन्द्र चौधरी
M L C विधायक
सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि जितेंद्र गौड़,
भाजपा प्रताप विहार मंडल मंडल अध्यक्ष हेमराज माहोर
समाजसेवी सुनील यादव
रहे
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को पेट्रोमैक्स चूल्हा, गैस चूल्हा, प्रेशर कुकर, एलईडी बल्ब एवं एलईडी ट्यूबलाइट वितरित किए गए, जिससे उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने में सहायता मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को घरेलू सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है।
इस अवसर पर प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन के सीईओ एवं फाउंडर प्रवीण सिंह सेंगर, मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती संगीता साहनी, वरिष्ठ समाज सेवी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, CSR हैड राहुल सिंह बिष्ट, CSR हैड दिलीप सिंह खाती, डायरेक्टर प्रकाश सिंह सेंगर, मानसिंह चौहान,
सन्तोष देवी, ममता देवी
सुमन देवी
तथा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रयास इंडिया चैरिटी फाउंडेशन लगातार गरीब, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य जारी रखेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने संस्था और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।


