
MBBS तीसरे वर्ष के छात्र की मौत पर रोया पूरा बरगदवा माफी।
धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के नगर पँचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नम्बर 10 के बरगदवा माफी का मामला!
संवाददाता अजय मिश्रा सन्तकबीरनगर
विकास खण्ड सांथा नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नम्बर 10 के बरगदवा माफी के MBBS छात्र आकाश पाण्डेय पुत्र देवेन्द्र पाण्डेय अपने पिता के इकलौते पुत्र की गोरखपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर देर रात हुए हादसे में गोल्डेन साहनी के फॉर्च्यूनर गाड़ी से टक्कर हो जाने से संतकबीरनगर निवासी मेडिकल छात्र आकाश पाण्डेय की मौत हो गई। मौके पहुची पुलिस ने आकास के मोबाइल से सबसे पहले आकास के चचेरे भाई को जानकारी उपलब्ध कराई,
आकास की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोग आनन फानन में गोरखपुर पहुचे। पुलिस ने बताया कि बीती रात
तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर रेलिंग में जा फंसे और मौके पर ही आकास की मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आकास पाण्डेय अपने बड़े तीन बहनों में सबसे छोटे इकलौते भाई थे, तीनो बहनों की शादी हो चुकी है,इनका भी रिस्ता आ रहा था लेकिन अभी mbbs फाइनल होने के बाद शादी का प्लान था। वही आकास की माँ लिलावती देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। सबेरे से ही घर पर लोगो का जमावड़ा लगा रहा,लोग आते जाते रहे। 2 बजे गांव पर शव पहुचने के बाद लोगो ने हिन्दू रीति रिवाज से दाह संस्कार कर दिया।


