
* विश्व श्रवण दिवस*
“विश्व श्रवण दिवस” (World Hearing Day) के अवसर पर डाक्टर अभय कुमार कैराती जी ने बताया कि, विश्व श्रवण दिवस हर साल 3 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन लोगों को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बहरेपन तथा श्रवण हानि की रोकथाम के उपायों के बारे में शिक्षित करने के लिए समर्पित है।
इस दिवस को मनाते हुए उन्होंने लोगो को श्रवण हानि के कारण, लक्षण और रोकथाम के उपायों के बारे में जानकारी दिया ; कानों की देखभाल और श्रवण स्वास्थ्य के महत्व को उजागर किया ; शोर प्रदूषण से बचाव और नियमित जांच जैसे उपायों को बताया ; तथा श्रवण यंत्रों और उपचार सुविधाओं के बारे में जागरूप किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रवण हानि से पीड़ित लोगों के प्रति सामाजिक कलंक और भेदभाव को नही करना चाहिए बताया। इसके साथ ही उन्होंने लगभग 60 बच्चो के कान का जांच भी किया ।
उन्होंने बताया कि, भारत मे 63 मिलियन लोग श्रवण हानि से प्रभावित हैं और यह संख्या बढ़ती जा रही है। श्रवण हानि के अधिकांश मामले रोकथाम योग्य हैं, यदि समय पर सही जानकारी और उपाय अपनाए जाएं। अच्छा श्रवण स्वास्थ्य व्यक्ति के सामाजिक, शैक्षिक और पेशेवर जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है।
इस दिन को मनाकर हम कानों की सुरक्षा, समय पर जांच और स्वस्थ आदतों को अपनाने का संकल्प ले सकते हैं, ताकि हम स्वयं और दूसरों के श्रवण स्वास्थ्य की रक्षा कर सकें।


