Advertisement

पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित


*पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवल
*सवाई माधोपुर, 5 मार्च। ग्रीष्म ऋतु के मध्येनजर जिला स्तर पर दैनिक जलापूर्ति, पेयजल संबंधी समस्याओं के समाधान, पेयजल गुणवत्ता बनाए रखने तथा पेयजल परिवहन की रिपोर्ट एवं आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 07462-220062 की स्थापना की गई है।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता बी.एस. मीना ने नियंत्रण कक्ष के संचालन के लिए अधिशाषी अभियंता जोगेन्द्र मीना 9654855745 को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक अभियंता बचन सिंह मीना 7976608306 को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अतिरिक्त सहायक प्रशासनिक अधिकारी विवेक कुमार शर्मा 8290831626 को प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र चौधरी 8209563193 को दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियुक्त कर आमजन से प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए है।

Janta Ka Sach News