
जिला अस्पताल में 6 मार्च को रामाश्रय शिविर, 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की होगी स्वास्थ्य जांच
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवल
सवाई माधोपुर, 5 मार्च।सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए 6 मार्च 2026 को रामाश्रय शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि शिविर के सफल संचालन के लिए विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। शिविर में रामाश्रय नोडल अधिकारी एवं फिजिशियन डॉ. अतुल जैन, ऑर्थो विभाग से डॉ. ओ.पी. खीची, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शर्मा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुडेनिया, मनोचिकित्सक डॉ. विमल मीना तथा फिजियोथेरेपिस्ट अरविन्द राजावत बुजुर्गों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे।
उन्होंने जिले के वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को जिला अस्पताल पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा समय पर स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।


