
*04 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली, प्रशासन की मुस्तैदी से शांतिपूर्ण रहा आयोजन*
फरेंदा (महराजगंज), 04 मार्च।
रंगों का पावन पर्व होली मंगलवार को फरेंदा कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में उत्साह, उमंग और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। प्रशासन एवं पुलिस विभाग की सतर्कता के चलते पूरा क्षेत्र शांतिपूर्ण रहा।
सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कस्बे के प्रमुख स्थानों — अंबेडकर तिराहा, मिल गेट एवं विष्णु मंदिर परिसर — में विशेष चहल-पहल देखने को मिली। युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त की गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध पटेल एवं फरेंदा के एसडीएम विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही चौकी इंचार्ज अजय वर्मा भी मौके पर मौजूद रहे।
इस अभियान में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा कांस्टेबल विशाल भारती, रविंद्र प्रजापति और दिनेश कुमार मौर्य सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से ड्यूटी पर तैनात रहे।
यह अभियान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी योगेंद्र राय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा तथा प्रमुख चौराहों पर निगरानी बढ़ाई गई। अधिकारियों द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया गया।
प्रशासन की मुस्तैदी एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से होली का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*


