Advertisement

*मुख्यमंत्री से लगाई गुहार: जर्जर सड़क व अधूरे विकास कार्यों से परेशान दर्जीचक (पंडितपुर) के ग्रामीण*

*मुख्यमंत्री से लगाई गुहार: जर्जर सड़क व अधूरे विकास कार्यों से परेशान दर्जीचक (पंडितपुर) के ग्रामीण*

महराजगंज/फरेंदा। फरेंदा विकासखंड के ग्राम दर्जीचक (पंडितपुर), ग्राम पंचायत सोहरवलिया कला के ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर गांव की जर्जर सड़क और अधूरे विकास कार्यों की शिकायत की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का दक्षिणी मुख्य मार्ग आज तक पक्का नहीं बन सका है। बरसात के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे आवागमन बाधित हो जाता है। मरीजों, स्कूली बच्चों और किसानों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा एंबुलेंस तक गांव में प्रवेश नहीं कर पाती।
इसके अलावा नाली निर्माण और जल निकासी की व्यवस्था अधूरी होने से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
प्रार्थना पत्र पर प्रमोद पाण्डेय, आचार्य जय शंकर पाण्डेय, श्रीनिवास पाण्डेय, ब्रजभूषण पाण्डेय, वशिष्ठ पाण्डेय, जमुना पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, आशीष पाण्डेय, अजय पाण्डेय, प्रदीप पाण्डेय, फेकू प्रसाद, अजित कुमार, राकेश गौतम, प्रदीप कुमार पाण्डेय, परशुराम मिश्रा, रामदेव कलाबाज़, मंगल कलाबाज़, पारस शर्मा, आशीष कन्नौजिया, अनूप पाण्डेय, रामस्वरूप, श्रीकांत, सर्वजीत, पुजारी, हरिशंकर पाण्डेय, राममोहन मिश्रा सहित दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं।
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए, ताकि गांव को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News