Advertisement

एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को


एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर 26 फरवरी को
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
सवाई माधोपुर, 23 फरवरी। जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, सवाई माधोपुर के संयुक्त तत्वावधान में बेरोजगार युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 26 फरवरी को प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक *राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सवाई माधोपुर* में एक दिवसीय कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सहायक निदेशक विवेक भारद्वाज ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का मौके पर साक्षात्कार लेकर प्राथमिक चयन किया जाएगा। शिविर में राजस्थान कौशल एवं राजीविका विकास निगम, सवाई माधोपुर एवं बड़ौदा स्वरोजगार विकास निगम सवाई माधोपुर द्वारा बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण के लिए आवेदन पत्र भी तैयार करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में इच्छुक अभ्यर्थी अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त मूल शैक्षिक/प्रशैक्षिक दस्तावेज रिज्यूम साथ लेकर आए।

Janta Ka Sach News