Advertisement

अजमेर के मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम भी बदला।


अजमेर के मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम भी बदला।

गुलामी के प्रतीकों को बदलना ही चाहिए-विधानसभा अध्यक्ष देवनानी।
===============
जनता का सच
स्टेट ब्युरो राधामोहन अग्रवाल
राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने एक आदेश जारी कर अजमेर के मोइनिया इस्लामिया उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम बदल दिया है। अब इस विद्यालय को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नाम से जाना जाएगा। विभाग का यह आदेश 21 फरवरी से लागू हो गया है। मालूम हो कि इस स्कूल का नाम बदलने के प्रस्ताव के समय अजमेर के अनेक मुस्लिम संगठनों ने विरोध किया था। मुस्लिम संगठनों के प्रतिनिधियों का कहना रहा कि यह स्कूल वक्फ की संपत्ति है, इसलिए सरकार को नाम बदलने का अधिकार नहीं है। मुस्लिम संगठनों के इस दावे की जब जांच पड़ताल हुई तो पता चला कि स्कूल की सम्पत्ति को पहले ही शिक्षा विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है। लंबे अरसे से स्कूल का संचालन शिक्षा विभाग ही कर रहा है। यहां तक की भवन मरम्मत और रख रखाव का काम भी सरकारी खर्च से हो रहा है, तब स्कूल की संपत्ति का मालिकाना हक शिक्षा विभाग के पास है, तब नाम बदलने का अधिकार भी सरकार को है। मोइनिया इस्लामिया स्कूल का नाम परिवर्तित होने का अजमेर उत्तर क्षेत्र के भाजपा विधायक और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ने भौगोलिक दृष्टिकोण रखते हुए स्कूल के नाम को बदला है। वैसे भी गुलामी के प्रतीकों को बदलना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि इस स्कुल की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में हुई थी और तब अंग्रेजों ने अपने नजरिए से स्कूल का नाम रख दिया। अब जब देश को आजाद हुए 79 वर्ष हो रहे हैं, तब गुलामी के प्रतीकों को बनाए रखने का कोई तुक नहीं है। उन्होंने इस बात पर संतोष जताया कि पूर्व में भी फॉयसागर का नाम वरुण सागर, किंग एडवर्ड मेमोरियल सराय का नाम महर्षि दयानंद विश्रांति गृह, होटल खादिम का नाम होटल अजयमेरु, एलिवेटेड रोड का नाम रामसेतु क्रिश्चियन गंज पुलिस स्टेशन का नाम कृष्ण गंज रखे गए है। इसी प्रकार आगरा गेट से अग्रसेन चौराहा तक के मार्ग का नाम संत शिरोमणि रामदेव मार्ग, सेंट स्टीफन चौराहा से झलकारी बाई तक के मार्ग का नाम वीरांगना झलकारी बाई मार्ग, पंचशील नगर के मार्ग का नाम शहीद मेजर नटवर सिंह शक्तावत मार्ग। आनासागर से प्रेमनगर तक के मार्ग का नाम शहीद अविनाश माहेश्वरी तथा चौरसियावास रोड के मार्ग का नाम प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग रखा गया है।

हड़ताल तोड़ने में दखल:
अजमेर में 6 दिनों से चल रही सफाईकर्मियों की हड़ताल को समाप्त करने में भी विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दखल दिया है। देवनानी के निर्देश पर अजमेर नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पृथ्वी सिंह जोधा को हटा दिया गया है। इसी प्रकार अस्थायी सफाई कर्मियों के लिए जो टेंडर जारी किया गया था, उसे भी निरस्त कर दिया गया है। देवनानी के दखल से ही सफाई कर्मियों की मांग पूरी हो रही है।

Janta Ka Sach News