Advertisement

भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत, पिन्टू मौर्य ने टीम संग दी शुभकामनाएं


भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य का भव्य स्वागत, पिन्टू मौर्य ने टीम संग दी शुभकामनाएं

सिद्धार्थनगर।

गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया तथा संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्वागत समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी रामसहाय मौर्या उर्फ पिन्टू मौर्य भी अपने समर्थकों एवं टीम के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही उनकी प्राथमिकता है और सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर जनहित एवं राष्ट्रहित में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं पिन्टू मौर्य ने अपने सामाजिक वक्तव्य में कहा कि दीपक मौर्य के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि दीपक मौर्य एक कर्मठ, जुझारू और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी हैं, जिनके नेतृत्व में संगठन निश्चित रूप से नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास और जनसेवा के कार्यों को गति मिलेगी। इस दौरान प्रदीप राजा मौर्या, राजीव मौर्या, राजकुमार मौर्या, राजकिशोर मौर्या, अखिलेश मौर्या, अमित मौर्या, जितेन्द्र कुमार मौर्य, देवेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।

Janta Ka Sach News