
दिनांक 28-02-2026 जनपद सिद्धार्थनगर*
*◆थाना खेसरहा पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदवा के शैलेष गौतम के घर हुई जेवरात चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार किया गया ।*
*◆चोरी के भारी मात्रा में सोने व चांदी के जेवरात (कीमत लगभग ₹ 20,00,000/-) तथा गहने बिक्री के ₹ 1,98,500/- नकद बरामद ।*
*◆घटना की अनावरण करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹10,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।*
दिनांक 26.02.2026 को शैलेष गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी ग्राम बरगदवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा थाना खेसरहा पर लिखित सूचना दिया कि दिसम्बर महीने में शैलेष गौतम अपने पिता-माता व पत्नी के साथ कारोबार के सिलसिले में गुजरात राज्य चले गये । घर पर उनकी दादी व भाई साहिल व उसकी पत्नी मौजूद थी । किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के आलमारी के तिजोरी में रखे मां व साहिल की पत्नी के गहने 04 मंगलसूत्र, 02 हार, 01 मांग टीका, 03 झाला, 01 नथिया, 01 अंगूठी, 02 चूड़ी सोने की व 02 कर्धन जनानी व 01 हाथ पलानी चांदी के बने हुए चोरी कर लिए गये है । प्राप्त तहरीर के आधार पर दिनांक 26.02.2026 को थाना खेसरहा पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा 305(ए) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया । डॉ0 अभिषेक महाजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा चोरी की घटना के अनावरण हेतु प्रशान्त कुमार प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन व शुबेन्दु सिंह क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल पर्यवेक्षण में अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा व सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया गया । गठित संयुक्त टीम द्वारा उच्चकोटि की पतारसी, सुरागरसी करते हुये वैज्ञानिक/इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन करते हुए मुखबिरखास की निशानदेही पर चोरी की घटना कारित करने वाले अभियुक्त विशाल उर्फ छोटू पुत्र रामभरोसे निवासी बरगदवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को आज दिनांक 28.02.2026 को वजीराबाद ईंट भठ्टे के पास चोरी के गहने बिक्री के ₹1,98,500/- नकद व विशाल उर्फ छोटू की निशानदेही पर घर के कमरे के अन्दर रखे हुए अटैची से 01 अदद हार, 03 अदद मंगलसूत्र बिना जंजीर के, 01 अदद मंगलसूत्र मय जंजीर, 01 अदद मांग टीका, 03 अदद झाला, 01 अदद नथिया पीली धांतु व 02 अदद कर्धन सफेद धांतु बरामद किया गया । बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है । घटना की अनावरण करने वाली टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ₹10,000 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
01.विशाल उर्फ छोटू पुत्र रामभरोसे निवासी बरगदवा थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
*बरामदगी का विवरण-*
01.चोरी के गहने के बिक्री के ₹ 1,98,500/- नकद ।
02.एक अदद हार(पीली धातु), तीन अदद मंगलसूत्र बिना जंजीर के(पीली धातु), एक अदद मंगलसूत्र मय जंजीर(पीली धातु), एक अदद मांग टीका(पीली धातु), तीन अदद झाला(पीली धातु), एक अदद नथिया (पीली धातु), दो अदद कर्धन (सफेद धातु) ।
*पूछताछ/घटना का संक्षिप्त विवरण-*
घटना के सम्बन्ध में अभियुक्त विशाल उर्फ छोटू द्वारा बताया गया कि मेरी शादी एक साल पहले हुई है । मैं अपनी शादी में काफी रुपये कर्जा हो गया था । शादी के कर्ज चुकाने के लिए जब दिसम्बर महीनें में शैलेष अपने परिवार के साथ गुजरात राज्य चले गये तो उनके घर में साहिल व उसकी पत्नी घर पर रहते थे । साहिल से मेरे अच्छे सम्बन्ध थे । मैं अक्सर साहिल के घर पर ही रहता था । एक दिन मैंने साहिल की पत्नी को सोने चांदी के जेवर कमरे में रखी आलमारी में रखते व आलमारी की चाभी रखते देखा था । दिसम्बर महीने रात के 10/11 बजे जब साहिल व उनकी पत्नी सो गये तो मौका तलाश कर कमरे के अन्दर जाकर आलमारी में रखे सोने के 04 मंगलसूत्र, 02 हार, 01 मांग टीका, 03 झाला, 01 नथिया, 01 अंगूठी, 02 चूड़ी व 02 कर्धन जनानी व 01 हाथ पलानी चांदी के बने हुए चोरी किये थे और उसे अपने घर के कमरे में ले जाकर सूटकेस में रख दिये थे। जिसमें से जनवरी महीने में मौका तलाश कर 01 हार, 01अंगूठी, 02 चूड़ी सोने की व 01 हाथ पलानी चांदी की नेपाल के अन्दर जाकर जेवरात को 06 लाख भारतीय रुपये में बेच दिये थे, जिसमें से लगभग 04 लाख रुपये परिवार के रहने खाने व सौख पूरा करने में खर्च कर दिया हूँ , शेष ₹ 1,98,500/- बचे हुए हैं और जब मुझे जानकारी हई कि शैलेष ने थाने पर चोरी के सम्बन्ध में मुकदमा लिखाया है तो आज हम मौका देख कर गुजरात भागने वाले थे कि आप लोगों के द्वारा पकड़ लिया गया । शेष गहनों को सम्बन्ध में पूंछने पर बताया कि गहने मेरे घर के कमरे में अटैची में रखे हुए है । जिसे विशाल उर्फ छोटू की निशानदेही पर बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
01.अनूप कुमार मिश्र थानाध्यक्ष खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
02.उ0नि0 जगत नारायन यादव चौकी प्रभारी कुर्थिया थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
03.उ0नि0 नारायन लाल श्रीवास्तव प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम जनपद सिद्धार्थनगर ।
04.हे0का0 राहुल सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
05.हे0का0 रामकिशुन थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।
06.हे0कां0 जनार्दन सर्विलांस सेल जनपद सिद्धार्थनगर ।
07.का0 चन्दन कुमार सिंह थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर ।


