Advertisement

*फरेंदा पुलिस ने ठगी मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, जेवरात व कार बरामद*


 

*फरेंदा पुलिस ने ठगी मामले में दो वांछित अभियुक्त दबोचे, जेवरात व कार बरामद*

महराजगंज, 28 फरवरी 2026: महराजगंज पुलिस के अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ जारी है। इसी क्रम में सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में थाना फरेंदा पुलिस ने ठगी के मामले में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आकाश डोम पुत्र गुड्डू डोम तथा चन्दन डोम पुत्र स्व. अशोक निवासी ग्राम रजला उमानगर, थाना कोतवाली, देवरिया के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को गणेशपुर ढाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
घटना का विवरण:
दिनांक 18 फरवरी 2026 को आनंद नगर रेलवे स्टेशन गेट के बाहर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी और उसके पति से धोखाधड़ी कर जेवरात व नकदी ठग ली गई थी। विवेचना के दौरान आकाश, चन्दन, आतिश और जितेन्द्र के नाम ज्ञात हुए। पुलिस ने आकाश और चन्दन को गिरफ्तार कर उनके पास से ठगी का माल तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया।
बरामदगी:
दो पीली धातु की अंगूठियां
दो पीली धातु के झुमके
एक चार पहिया वाहन (मारुति अल्टो, नंबर UP32HA 1870)
कार्रवाई करने वाली टीम:
उपनिरीक्षक अजय कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक गोविन्दर यादव, कांस्टेबल अनिल यादव, कांस्टेबल आज्ञाराम यादव और कांस्टेबल विनय कुमार मौर्य शामिल रहे।
पुलिस ने बताया कि अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और मामले की जांच जारी है।

*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News