Advertisement

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज डीएलएड परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता से खिला संस्थान का नाम, परिसर में जश्न का माहौल*

*परमेश्वर सिंह मेमोरियल कॉलेज डीएलएड परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता से खिला संस्थान का नाम, परिसर में जश्न का माहौल*

आनंद नगर, महराजगंज: परमेश्वर सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में डीएलएड प्रथम व तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के परिणाम घोषित होते ही परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा नियामक प्राधिकारी बोर्ड प्रयागराज द्वारा जारी परिणाम में जहां प्रदेश स्तर पर प्रथम सेमेस्टर का औसत परिणाम 43% और तृतीय सेमेस्टर का 77% रहा, वहीं संस्थान के दोनों सेमेस्टर में शत-प्रतिशत प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए।
प्रथम सेमेस्टर में 91 तथा तृतीय सेमेस्टर में 92 प्रशिक्षुओं ने परीक्षा दी, जिनमें से लगभग 80% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 20% प्रशिक्षुओं ने 88% से ऊपर अंक हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
संस्थान के प्रबंधक बजरंग बहादुर सिंह ने सफल प्रशिक्षुओं, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने डीएलएड विभागाध्यक्ष वंशदीप मौर्य सहित शिक्षक संजय कुमार विश्वकर्मा, मो0 मुबीन, राघवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ संजय कुमार शर्मा और रीता को विशेष धन्यवाद दिया।
प्रबंध समिति के सलाहकार आर0बी0 यादव ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीएलएड एवं बीएड प्रभारी राम नगीना सिंह ने कहा कि लगन और परिश्रम से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वहीं संस्थान के प्राचार्य डॉ अशोक भारतीय ने विद्यार्थियों को निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
संस्थान के इस शानदार प्रदर्शन ने शैक्षिक वातावरण को और मजबूत किया है तथा अन्य विभागों के विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बन गया है।

‎*महराजगंज से जिला संवाददाता मोहम्मद अली की खास रिपोर्ट*

Janta Ka Sach News